📅 Friday, 09 October 2026 | 07:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Honda Activa : एक साल की वारंटी के साथ मात्र 21 हजार में मिल रहा है स्कूटर, देता है 60 kmpl की माइलेज

📅 30 December 2021, 09:09 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Honda Activa : एक साल की वारंटी के साथ मात्र 21 हजार में मिल रहा है स्कूटर, देता है 60 kmpl की माइलेज
Honda Activa : एक साल की वारंटी के साथ मात्र 21 हजार में मिल रहा है स्कूटर, देता है 60 kmpl की माइलेज

टू व्हीलर सेक्टर में कम बजट वाले स्कूटर की एक बड़ी रेंज मौजूद है जिनकी कीमत 60 हजार रुपये से शुरू होती है और 1 लाख से ऊपर जाती है। अगर आप अपने लिए एक स्कूटर खरीदना चाहते हैं लेकिन आपके पास 60 हजार रुपये का बड़ा बजट नहीं है तो यहां होंडा एक्टिवा पर मिलने वाले ऑफर के बारे में जान लीजिए।

होंडा एक्टिवा अपनी कंपनी के साथ देश का भी सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है जिसे शोरूम से खरीदने पर आपको 69,645 रुपये से लेकर 72,891 रुपये तक खर्च करने होंगे लेकिन यहां बताए गए इस ऑफर के जरिए आप इस होंडा एक्टिवा को मात्र 21 हजार रुपये में घर लेकर जा सकते हैं। इस होंडा एक्टिवा पर आज का ऑफर दिया है सेकेंड हैंड टू व्हीलर खरीदने बेचने वाली वेबसाइट BIKES24 ने जिसने इस स्कूटर को अपनी साइट पर पोस्ट किया है और इसकी कीमत रखी है 21 हजार रुपये।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस होंडा एक्टिवा का मॉडल 2014 है और ये अब तक 29,103 किलोमीटर चल चुका है। इस होंडा एक्टिवा की ओनरशिप सेकेंड है और ये हरियाणा के HR 51 आरटीओ ऑफिस में रजिस्टर्ड है। इस एक्टिवा को खरीदने पर कंपनी कुछ शर्तों के साथ एक साल का वारंटी प्लान दे रही है इसके अलावा सात दिन की मनी बैक गारंटी का प्लान भी दिया जा रहा है।

इस मनी बैक गारंटी प्लान के मुताबिक, अगर आप ये स्कूटर खरीदते हैं और सात दिन में ये आपको पसंद नहीं आता है या इसमें किसी तरह की खराबी निकलती है तो आप इसे कंपनी में वापस कर सकते हैं।

स्कूटर वापस करने के बाद कंपनी बिना किसी सवाल के या बिना किसी कटौती के आपको आपकी पूरी पेमेंट वापस कर देगी अगर आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो इस ऑफर के बाद इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल जान लीजिए। इस होंडा एक्टिवा में दिया गया है 109.51 सीसी का इंजन जो 7.9 पीएस की पावर और 8.79 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये होंडा एक्टिवा 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और यह माइलेज ARAI द्वारा प्रमाणित है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें