📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

सोना के दाम फिर 45,000 के नीचे, चांदी 1000 रुपये सस्ती

📅 22 March 2021, 08:05 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोना के दाम फिर 45,000 के नीचे, चांदी 1000 रुपये सस्ती
सोना के दाम फिर 45,000 के नीचे, चांदी 1000 रुपये सस्ती

Gold अपडेट । MCX पर सोने का अप्रैल वायदा आज बेहद छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। आज सोने में हल्की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है, लेकिन रेट बिल्कुल फ्लैट हैं। बीते दो हफ्तों में सोना पहली बार शुक्रवार को 45,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ था। 

आज चांदी 1000 रुपये सस्ती 

सोने में सुस्ती का आलम ये है कि अगर बीते हफ्ते शुक्रवार की कीमत (45021/10 ग्राम) की तुलना इसके पिछले हफ्ते की कीमत (44750/10 ग्राम) से करें तो 271 रुपये का इजाफा दिखता है। जहां तक चांदी की बात है तो MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 1000 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 

साल 2021 की शुरुआत में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर था, आज MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 45000 रुपये के आस-पास है, यानी करीब तीन महीनों के दौरान सोना 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सोना दो हफ्ते पहले 44750 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा था।

शुक्रवार को सोना (GOLD) 300 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक दायरे में ही कारोबार करता नजर आया। अंत में MCX पर सोने (Gold) का अप्रैल वायदा सिर्फ 70 रुपये की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि इंट्रा डे में सोना 45,000 रुपये के ऊपर भी गया था, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें