📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

भाजपा को बड़ा झटका लगा : बीजेपी के पूर्व सांसद आनंद भास्कर ने छोड़ी पार्टी

📅 27 October 2022, 01:55 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा को बड़ा झटका लगा : बीजेपी के पूर्व सांसद आनंद भास्कर ने छोड़ी पार्टी
भाजपा को बड़ा झटका लगा : बीजेपी के पूर्व सांसद आनंद भास्कर ने छोड़ी पार्टी

तेलंगाना : भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रापोलू आनंद भास्कर ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और वह सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले विधान परिषद के पूर्व सभापति स्वामी गौड़ और एक अन्य नेता श्रवण दासोजू भाजपा छोड़कर टीआरएस का दामन थाम चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लिखे पत्र में भास्कर ने कहा कि क्या पार्टी सकारात्मक धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का पालन कर रही है ?

पत्र लिखकर लगाए ये आरोप

उन्होंने पत्र में लिखा आपकी पार्टी से अलग होते हुए, मेरे लिए आरोप लगाना उचित नहीं है, लेकिन मैं आपसे विनम्रता से आपसे अनुरोध करता हूं कि पूरी ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण कराएं। भास्कर ने आरोप लगाया कि उनकी अनदेखी की गयी, अपमान किया गया और राष्ट्रीय भूमिका में अलग-थलग कर दिया गया।

भास्कर 2012 से 2018 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। उस समय वह कांग्रेस में थे। हाल में उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आधिकारिक आवास-सह-शिविर कार्यालय प्रगति भवन में उनसे मुलाकात की थी और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने की इच्छा प्रकट की थी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं आनंद भास्कर

बता दें कि पूर्व राज्यसभा सदस्य आनंद भास्कर रापोलू ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। जिसके बाद उनके भारत राष्ट्र समिति (BRS) में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी। इसी के चलते आज उन्होंने पार्टी की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें