📅 Saturday, 24 October 2026 | 09:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कार से 4 करोड़ का सोना जब्त

📅 03 April 2025, 10:57 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कार से 4 करोड़ का सोना जब्त
कार से 4 करोड़ का सोना जब्त

कवर्धा.

कवर्धा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 4 किलो सोना बरामद किया है, जिसका बाजार करीबन 4 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

बरामद किए गए सामानों में सोने में नेकलेस, अंगूठी, चूड़ी, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र चैन, बिंदिया नथ और अन्य सोने के आभूषण शामिल हैं. इसके साथ ही लाखों रुपये और कार जब्त किए गए हैं. जब्त किए गए सोने की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीन से रातभर की गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बरामद सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो कवर्धा के सराफा दुकानों में बेचने के लिए आया था. हालांकि, सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें