📅 Tuesday, 08 September 2026 | 09:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,910 🥈 चांदी (1kg): ₹222,800 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

पालीवाल समाज की मेधावी बिटिया नेहल जोशी ने नाम रोशन किया

📅 26 July 2020, 07:01 PM ✍️ Prabha Joshi-Sunita Paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज की मेधावी बिटिया नेहल जोशी ने नाम रोशन किया
पालीवाल समाज की मेधावी बिटिया नेहल जोशी ने नाम रोशन किया

नाथुवास । राजस्थान बोर्ड (आर्ट्स) परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद एक के बाद एक पालीवाल एवं मेनारिया सहित ब्राह्मण समाज की कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन वर्ष 2020 में भी जारी रखा। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथुवास के सुप्रसिद्व समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री टीकमदास जोशी (दादाजी) एवं श्रीमती शांती देवी जोशी (दादीजी) की  पौती मेधावी बिटिया नेहल विनय जोशी ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 88.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ स्कुल का नाम भी रोशन किया। नेहल जोशी ने अपनी इस उपलब्धि पर माताजी श्रीमती उषा जोशी, पिताश्री विनय जोशी के साथ गुरूजनों को श्रेय दिया। वही अपने परम दादाजी-दादीजी के आशीवाद स्वरूप आज इस मुकाम पर पहुंची। नेहल जोशी को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 इंदौर के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रंगलाल दवे, वर्तमान सदस्य शिवलाल पालीवाल, जीवराज पुरोहित, सुरेश दवे, अनिल दवे, मुकेश उपाध्याय, धर्मनारायण पुरोहित, जितेन्द्र जोशी, जमनालाल व्यास, पूर्व अध्यक्ष भुरालाल व्यास, भाजपा नेता राजू जोशी, टीकम जोशी, भोलाशंभु बागोरा, सचिन व्यास, अनिल बागोरा सहित पालीवाल वाणी समूह ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए ंदी। उक्त जानकारी पालीवाल समाज के सक्रिय दबंग, ऊर्जावान समाजसेवी श्री प्रमोद दवे ने पालीवाल वाणी को दी।  

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-प्रभा जोशी-सुनीता पालीवाल...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें