पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री रमेश चंद्र पानेरी का निधन : अंतिम यात्रा आज
नाथद्वारा। पालीवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश चंद्र पिता कन्हैयालाल जी पानेरी (पानेरीयों की मादड़ी ) का कल दिनांक 16 जूलाई 2020 को निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 17 जूलाई 2020 को सुबह 7.00 बजे निजि निवास से मुक्तिधाम जाएगी। आप सर्वश्री बंशीलाल पानेरी, रामचंद्र पानेरी, दाऊलाल पानेरी, हीरालाल पानेरी, जगदीशचंद्र पानेरी, सुरेश पानेरी, नरोत्तम पानेरी के भाई एवं देवेन्द्र पानेरी के पूजनीय पिताजी थे। उक्त जानकारी युवा समाजसेवी श्री ललित पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।
शोकाकुल : समस्त पानेरी परिवार : पानेरीयो की मादडी-नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान
● श्रद्वाजंलि : वरिष्ठ समाजसेवी श्री रमेश चंद्र पानेरी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →