📅 Sunday, 25 October 2026 | 07:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

नागदा समाज बामन हेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री खुमानलाल जोशी का निधन : समाज ने खोया एक विश्वास पात्र हलवाई

📅 16 October 2020, 02:15 AM • ✍️ Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नागदा समाज बामन हेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री खुमानलाल जोशी का निधन : समाज ने खोया एक विश्वास पात्र हलवाई
नागदा समाज बामन हेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री खुमानलाल जोशी का निधन : समाज ने खोया एक विश्वास पात्र हलवाई

बामन हेड़ा । नागदा ब्राह्मण समाज 16 खेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री खुमानलाल पिता ब्रह्मलीन शंकरलाल जी जोशी का दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को बामन हेड़ा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान में निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास बामन हेड़ा से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम दाह संस्कार संपन्न हुआ। श्री खुमानलाल जोशी एक कुशल हलवाई के कारीगर थे, आप पैनी नजर से पहचान जाते थे कि कितने अतिथियों ने भोजन ग्रहण कर लिया और कितने शेष आना बाकी है, उनके हिसाब से गरमा-गरम रसोई तैयार करके जायेकदार भोजन प्रसादी का आनंद सभी को कराते थे, समाज ने एक विश्वास पात्र हलवाई को खो दिया, जिसकी पूर्ति इस संसार में संभव नहीं। आपके निधन के समाचार मिलते ही शोक की लहर छा गई। आप सर्वश्री आनंदीलाल जोशी के पूजनीय पिताजी एवं राजेश नागदा (मोगाना) के फुफाजी थे। उक्त जानकारी नागदा ब्राह्मण समाज के सक्रिय समाजसेवक श्री मोहनलाल जोशी, श्री पुष्कर जोशी ने पालीवाल वाणी को दी। 

● श्रद्वाजंलि : समाजसेवी श्री खुमानलाल जोशी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र, नागदा ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों- Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें