📅 Sunday, 25 October 2026 | 07:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

शोक संदेश : पालीवाल समाज के सत्संगी, हनुमान भक्त श्री दिनेशचंद्र पालीवाल का आकस्मिक निधन

📅 04 May 2021, 03:44 PM • ✍️ Nanalal Joshi-Narendra Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के सत्संगी, हनुमान भक्त श्री दिनेशचंद्र पालीवाल का आकस्मिक निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज के सत्संगी, हनुमान भक्त श्री दिनेशचंद्र पालीवाल का आकस्मिक निधन

नाथद्वारा : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा के समाजसेवी, मिलनसार, मृदृभाषी और सत्संगी और संतसेवा, हनुमान के परम भक्त, हमेशा दुसरों की सेवा में तत्पर रहने वाले श्री दिनेशचंद्र पिता ब्रह्मलीन मोड़ीलाल जी पालीवाल-वोरा (ग्राम. दड़वल) निज निवास सुखाडिया नगर हाउसिंग बोर्ड का कल दिनांक 3 मई 2021 को आकस्मिक निधन हो गया. जिनका कल अंतिम दाह संस्कार कोरोना पोटोकॉल के तहत नाथद्वारा मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ. आप सर्वश्री ब्रह्मलीन श्यामसुंदर पालीवाल, ब्रह्मलीन महेश पालीवाल व राजेंद्र पालीवाल के अनुज एवं वासुदेव पालीवाल के बड़े भ्राता तथा योगेश पालीवाल के पूजनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी श्री मनीष पालीवाल-नाथद्वारा (ग्राम. दड़वल) ने पालीवाल वाणी को दी. 

● मां भारती ने अपना सुयोग्य, हीरे जैसी बेटा को खो दिया : सत्संगी, हनुमान भक्त श्री दिनेशचंद्र पालीवाल हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहते थे और हमारा उत्साहवर्धन करते थे. समाज के उत्थान और मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सत्संगीए हनुमान भक्त श्री दिनेशचंद्र पालीवाल के निधन से मां भारती ने अपने सुयोग्य, हीरे जैसी बेटा को खो दिया. असामयिक निधन पर पालीवाल और मेनारिया, नागदा समाज स्तब्ध है, शोकाकुल है. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और प्रशसंकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और श्रीनाथजी से प्रार्थना करते हैं कि वो दिवंगत की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे. 

●  पालीवाल वाणी का अनुरोध : कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं, मास्क लगाना हमेशा याद रखें. अपने आस-पास के लोगों से भी यह सावधानी बरतने के लिए कहें. सतर्क रहे...सुरक्षित रहे...

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍️

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें