📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

संस्कारधानी जबलपुर : श्री सनातन धर्म महासभा की प्रथम बैठक संपन्न

📅 23 July 2024, 01:12 AM • ✍️ indore meri pehchan • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संस्कारधानी जबलपुर : श्री सनातन धर्म महासभा की प्रथम बैठक संपन्न
संस्कारधानी जबलपुर : श्री सनातन धर्म महासभा की प्रथम बैठक संपन्न

जबलपुर. 22 जुलाई 2024 को जन्माष्टमी शोभा यात्रा की प्रथम बैठक श्री नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. संस्कारधानी में श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में 1980 से निकाली जा रही, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की परम्परागत विशाल शोभायात्रा इस वर्ष भी सोमवार 26 अगस्त 2024 को निकाली जाएगी. 

शोभा यात्रा इस वर्ष और भी विशाल भव्य और आकर्षक हो, इसके लिए तैयारियों प्रारंभ करने हेतु आवश्यक प्रथम बैठक संरक्षक और प्रेरणाश्रोत पूज्य श्रीनृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदास जी महाराज के संरक्षण और सानिध्य में आज सोमवार 22 जुलाई 2024 को शाम 4:30 बजे श्री नृसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में आहूत की गई थी. 

महासभा के समस्त पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों सहयोगी मंदिरों के सदस्यों, भक्ति एवं समाजसेवी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही. सभी ने समय पर पहुंच कर अपने-अपने विचार प्रकट किया. बैठक मे पधारकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा को भव्य बनाने संकल्प लिया.

!! श्री सनातन धर्म महासभा, श्रीनृसिंह मंदिर गीताधाम परिवार !!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें