📅 Monday, 28 September 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.77 ▼ -943.97 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,838.30 ▼ -302.20 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी....मेरा दोस्त ऊपर चला...मैं उसके पास जा रहा हूं

📅 12 November 2021, 10:23 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी....मेरा दोस्त ऊपर चला...मैं उसके पास जा रहा हूं
कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी....मेरा दोस्त ऊपर चला...मैं उसके पास जा रहा हूं

जबलपुर : कांग्रेस के बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोरखपुर हाथीताल स्थित विधायक निवास में संजय यादव के बेटे विभव (विभु) यादव 17 वर्ष ने गोली चलाई. गुरुवार की दोपहर उसने खुद को कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया. गोली की आवाज सुनकर गार्ड ने शोर मचाया. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. विभोर यादव ने चार पन्नों का अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें दोस्त के बुलाने का जिक्र किया. विभव को अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है. शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है. आज शुक्रवार को शव का पीएम कराया जाएगा.

कमरे को अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया : विभव ने जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई, वह विधायक संजय यादव के नाम थी. जिसे विधायक हर वक्त अपने साथ सुरक्षा के लिए रखते थे. गुरुवार को शहर में कमलनाथ के 15 नवंबर 2021 के आगमन को लेकर महाराजपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक थी. शहर में रहने की वजह से बैठक में संजय यादव अपनी रिवाल्वर नहीं ले गए. संजय यादव की पत्नी सीमा यादव भोपाल किसी काम से दोपहर 12 बजे गईं. उनके साथ संजय यादव को भी जाना था आयोजन की तैयारी की वजह से वे साथ नहीं गए. इधर विभव का बड़ा भाई पेट्रोल पंप गया हुआ था. घर पर खुद को अकेला पाकर विभव ने कमरे को अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया. 

दोस्त बुला रहे है, मम्मी पापा अच्छे हैं : विभव विभु के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. अंग्रेजी में लिखे इस सुसाइड नोट में विभु ने लिखा है कि मम्मी-पापा अच्छे है. उसने आगे यह भी लिखा है कि उसे दोस्त बुला रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट में लिखी बातों की पुष्टि नहीं की है. विभव कक्षा 11वीं का विद्यार्थी था और वह मनोविज्ञान की पढ़़ाई कर रहा था. पढ़ाई में होनहार होने की वजह से मनोविज्ञान की पढ़ाई के लिए उसे पिता संजय यादव विदेश में पढ़ने भेजना चाह रहे थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें