RBI Monetray Policy: बड़ा झटका...! आरबीआई ने फिर रेपो रेट्स में किया इजाफा
नई दिल्ली : RBI Monetray Policy : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक के बाद एक बार फिर से ब्याज दरों में इजाफा हो गया है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट ब्याज दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. इस इजाफे के बाद रेपो रेट बढ़कर 4.9 फीसदी पर पहुंच गया है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है. इस बार 50 आधार अंकों (.50 फीसदी) की वृद्धि की गई है. रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है. बुधवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बैंक ने इस बारे में जानकारी दी. रेपो रेट के बढ़ने से तमाम तरह के लोन अब महंगी दरों पर मिलेंगे और आम आदमी पर EMI का बोझ पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ेगा.
आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को जहां 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90% कर दिया है, वहीं स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर को 4.15% से बढ़ाकर 4.65% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट को 4.65% से बढ़ाकर 5.15% पर एडजस्ट किया है.
RBI के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. सुबह की ओपनिंग गैप-अप होने के बाद तुरंत बाजार गिर गया. इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृद्धि के बारे में घोषणा की तो बाजार में काफी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
फोटो फाईल
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट