PNB बेच रहा सस्ते घर, मकान, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?
नई दिल्ली. आप सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank- PNB) आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है, जिसमें आपको सस्ते में घर (Residential Property) खरीदने का मौका मिल रहा है. PNB प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है. ये वो प्रापर्टी हैं जो डिफॉल्ट की लिस्ट में आ चुकी हैं. तो चलिए जानते हैं आप कब और कैसे अपने सपनों का आशियाना खरीद सकते हैं.
बता दें IBAPI (Indian Banks Auctions Mortgaged Properties Information) की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है. इसमें रेसिडेंशियल, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर प्रापर्टी शामिल हैं.कब होगी नीलामी?
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा कि 31 जनवरी, 2022 को मेगा ई ऑक्शन किया जाएगा. इसमें आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति की ई नीलामी की जाएगी. आप यहां पर उचित मूल्य पर प्रापर्टी खरीद सकते हैं.
कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन?
इस मेगा ई ऑक्शन के लिए इच्छुक बिडर को e-Bkray पोर्टल https://ibapi.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस पोर्टल पर ‘बिडर्स रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
KYC डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
बिडर को जरूरी KYC डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे. KYC डॉक्युमेंट ई नीलामी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा वेरिफाई किए जाएंगे. इसमें 2 कामकाजी दिनों का वक्त लग सकता है.
बैंक समय समय पर करता है नीलामी
बता दें जिन भी प्रापर्टी के मालिकों ने उनका लोन नहीं चुकाया है. ये किसी कारणवश नहीं दे पाएं हैं. उन सभी लोगों की जमीन बैंकों के द्वारा अपने कब्जे में ले ली जाती हैं. बैंकों की ओर से समय समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी की जाती है. इस नीलामी में बैंक प्रापर्टी बेचकर अपनी बकाया राशि वसूल करता है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट