📅 Monday, 05 October 2026 | 10:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
निवेश

बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका! गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आज खुली 10वीं किस्त

📅 28 February 2022, 12:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका! गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आज खुली 10वीं किस्त
बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका! गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आज खुली 10वीं किस्त

नई द‍िल्‍ली: अगर आप भी सस्ता सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास आज से पांच दिन तक मौका है. रिजर्व बैंक की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दसवीं सीरीज आज से शुरू हो गई है. ये स्कीम पांच दिनों तक खुली रहेगी. सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 के लिए इश्यू प्राइस 5,109 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. इसमें निवेश करने के इच्‍छुक न‍िवेशक आज 28 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं.

खुल गई 10वीं किस्त

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, गोल्ड बॉन्ड योजना की साल 2021-22 की 10वीं किस्त सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी यानी आज से खुल गई है. इस योजना में आप आज से 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. इसके ल‍िए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को व‍िशेष छूट का भी प्रावधान है. आइए जानते हैं कैसे आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. 

आरबीआई ने दी विस्तृत जानकारी 

आरबीआई ने बताया कि गोल्ड बॉन्ड का आधार मूल्य 5,109 रुपये प्रति ग्राम होगा. ऑनलाइन एप्‍लीकेशन सब्‍म‍िट करने वालों के ल‍िए इसमें व‍िशेष छूट का ऑफर है. इस ऑफर के तहत आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट म‍िलेगी. यानी ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों के लिए यह रेट घटकर 5,059 रुपये प्रत‍ि ग्राम हो जाएगा. इसके ल‍िए न‍िवेशक को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा. 

कहां खरीद सकेंगे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक को छोड़ कर सभी बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), निर्धारित डाकघरों मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) से खरीदे जा सकते हैं. 

इसमें कैसे करें ऑनलाइन इंवेस्ट

एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर गोल्ड बॉन्ड की यूनिट खरीदने पर उसके मूल्य के बराबर का अमाउंट आपके डीमैट खाते से जुड़े अकाउंट से कट जाते हैं.

कितने साल बाद मैच्योरिटी 

Sovereign Gold Bond की मैच्योरिटी 8 साल की होती है. लेकिन पांच साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर आप इस स्कीम से निकल सकते हैं. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशक को कम से कम एक ग्राम सोने के लिए निवेश करना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर लोन भी ले सकता है लेकिन गोल्ड बॉन्ड को गिरवी रखना होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें