📅 Wednesday, 16 September 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,680 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
निवेश

Google ला रहा 'Wallet', मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स : पेमेंट ऐप भूल जाएंगे

📅 19 April 2024, 09:51 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Google ला रहा 'Wallet', मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स : पेमेंट ऐप भूल जाएंगे
Google ला रहा 'Wallet', मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स : पेमेंट ऐप भूल जाएंगे

Google Pay तो भारत में काफी पॉपुलर ऐप है। यूपीआई के लिए लोग अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब गूगल की तरफ से नई ऐप लाई जा रही है। इस ऐप में आप सभी जरूरी जानकारी स्टोर कर सकते हैं। ये काफी कमाल के फीचर्स भी ऑफर करती है। हालांकि अमेरिका में ये ऐप उपलब्ध है, लेकिन अब भारत में भी इसके आने की खबरें सामने आ रही हैं।

एक रिपोर्ट में दावा कि गूगल वॉलेट की भारत में बहुत जल्द एंट्री हो सकती है। इस ऐप में आप किसी भी जरूरी दस्तावेज को स्टोर कर सकते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड से लेकर कोई भी डॉक्यूमेंट शामिल होगा। अगर आप गूगल पे से पेमेंट करना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड को सर्च करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि वॉलेट ऐप में पहले ही उसकी जानकारी स्टोर रहेगी। इसकी मदद से आप किसी को पेमेंट कर सकते हैं।

कैसे मिली भारत में आने की जानकारी?

दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वह वॉलेट ऐप डाउनलोड करने के लिए गए तो वहां उन्हें भारतीय ऐप्स के सजेशन दिख रहे थे। इसमें SBI से लेकर भारतीय पेमेंट ऐप्स शामिल थीं। हालांकि कुछ समय बाद ये सजेशन एक बार फिर बदल गए और यहां पर अमेरिकी ऐप्स का सजेशन मिलने लगा। इसमें कहा गया है कि गूगल की तरफ से इस ऐप को लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें