📅 Thursday, 10 September 2026 | 02:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,300 🥈 चांदी (1kg): ₹226,500 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
निवेश

शानदार सरकारी स्कीम! पति-पत्नी साथ में कर सकते है आवेदन, हर महीने मिलेगी 10,000 रुपये पेंशन

📅 01 January 2022, 08:35 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शानदार सरकारी स्कीम! पति-पत्नी साथ में कर सकते है आवेदन, हर महीने मिलेगी 10,000 रुपये पेंशन
शानदार सरकारी स्कीम! पति-पत्नी साथ में कर सकते है आवेदन, हर महीने मिलेगी 10,000 रुपये पेंशन

Atal Pension Yojana: अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को सिक्योर रखने के लिए सुरक्षित जगह निवेश का प्लान बना रहे हैं तो सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY) में पैसा लगा सकते हैं. इस स्कीम में पति और पत्नी अलग अलग अकाउंट खोलकर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं. इस योजना के कई फायदे और भी हैं. आइए जानते हैं सरकार के इस खास योजना के डिटेल्स. 

कौन कर सकता है निवेश

अटल पेंशन योजना साल 2015 में शुरू की गई थी. उस समय ये असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब इस योजना में 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है और पेंशन योजना का लाभ उठा सकता है. जिनके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट है वे इसमें आसानी से निवेश कर सकते है. इस योजना में 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलना शुरू होती है.

क्या है अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन स्कीम (Atal Pension Scheme) एक ऐसी सरकारी योजना है जिसमें आपके द्वारा किए गए निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करती है. इस योजना के तहत आपको कम से कम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है. ये एक सुरक्षित निवेश है जिसमें अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपके पास सेविंग्स अकाउंट, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए.

क्या हैं इस योजना के फायदे

इस योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नॉमिनेशन करा सकते हैं. इसके लिए आवेदक के पास बैंक या डाकघर में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि आप केवल के पास केवल एक अटल पेंशन अकाउंट हो सकता है. इस योजना के तहत आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे आपको उतना अधिक फायदा मिलेगा. अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए बस प्रति माह 210 रुपये जमा करने होंगे. इस तरह से ये योजना अच्छी प्रॉफिट वाली योजना है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें