📅 Friday, 18 September 2026 | 03:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹246,100 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

यशोदा आनंद परिवार द्वारा आज से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से

📅 01 January 2023, 02:46 PM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यशोदा आनंद परिवार द्वारा आज से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से
यशोदा आनंद परिवार द्वारा आज से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से

इंदौर :

पालीवाल समाज के समाजसेवी एवं यशोदा आनंद परिवार द्वारा आज 1 से 7 जनवरी, 2023 तक कथा वाचक पंड़ित श्री अनील शर्मा महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव मूसाखेड़ी स्थित बैग फैक्ट्री के सामने भागवत कथा मैदान इंदौर मध्य प्रदेश पर भव्य आयोजन आयोजित हो रहा हैं. उक्त आयोजन में समस्त धर्मप्रेमी जनता सादर आमंत्रित हैं.

भागवत कथा आयोजक श्री राजु जोशी (ग्राम. साकरोदा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के अंतर्गत प्रसिद्व कथा वाचक पंड़ित श्री अनील शर्मा के मुखारविंद से कथा का रसपान होगा. श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 1 जनवरी 2023, रविवार को कलश यात्रा के साथ कथा की शुरूवात होगीं. 

दिनांक 2 जनवरी 2023 सोमवार को कपिलो व्याख्यान जड़ भरत चरित्र, दिनांक 3 जनवरी 2023 मंगलवार को ध्रुव प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार, दिनांक 4 जनवरी 2023 बुधवार को श्रीराम जन्म श्रीकृष्ण जन्मनंदोत्सव, दिनांक 5 जनवरी 2023 गुरूवार को श्रीकृष्ण बाललीला एवं गोवर्धन पूजा, दिनांक 6 जनवरी 2023 शुक्रवार को रूक्मिणी विवाह, सूदामा चरित्र, द्वारिका लीला, दिनांक 7 जनवरी 2023 शनिवार को हवन यज्ञ के साथ पुर्णाआहुति के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं. यशोदा आनंद परिवार से श्री राजू जोशी एवं निवेदग श्री बालाजी मित्र मंडल ने समस्त समाजजनों एवं धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने जरूर पधारे.

श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव में आपकी गरिमापूर्ण मौजूदगी में आयोजन को सफल बनाएं. श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ महोत्सव में आशीर्वाददाता सर्वश्री ब्रह्मलीन भेरूलाल जोशी, ब्रह्मलीन हंगामी बाई जोशी, ब्रह्मलीन आनंदीलाल जोशी, ब्रह्मलीन जगदीश जोशी एवं ब्रह्मलीन महेश जोशी तथा आयोजक के रूप मे ंसर्वश्री गोपाल जोशी, शरद जोशी, राजेश जोशी, मोहन जोशी, मनीष जोशी, विष्णु जोशी, मुकेश जोशी, राहुल जोशी, मयंक जोशी, उमेश जोशी, कान्हा जोशी, आयुष जोशी, अर्थव जोशी, सोम जोशी एवं समस्त जोशी परिवार ओर आयोजन के संयोजक श्रीमती मीरा-नवनीत जोशी, कौशल्या-शंकरलाल जी, रूपा-चंद्रशेखर जोशी आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें