📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कौन फैला रहा है : नए मरीज 468 संक्रमित मिले : लगातार दसवां चौथा शतक, राजनीतिक दल जिम्मेदार...!

📅 28 September 2020, 03:08 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कौन फैला रहा है : नए मरीज 468 संक्रमित मिले : लगातार दसवां चौथा शतक, राजनीतिक दल जिम्मेदार...!
इंदौर में कोरोना कौन फैला रहा है : नए मरीज 468 संक्रमित मिले : लगातार दसवां चौथा शतक, राजनीतिक दल जिम्मेदार...!

इंदौर । Indore Corona Update MP प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर 2020 रविवार को 478 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आने से इंदौरवासी हैरान-परेशान हो रहे है, लेकिन राजनीतिक दल संक्रमित मरीजों के आंकडों में वृद्वि करने में पीछे नहीं हट ररे हैं, पुरी तरहा की जिम्मेदारी इन दलों के नेताओं की ही है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 10 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 3240 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 3163 रही। जिनमें से कुल 2682 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 23075 हो गई है। सितंबर माह में कोरोना एक्सप्रेस बेकाबू होकर इंदौर की गलियों में तेजगति से दौड़ लगा रहा है। 6 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 551 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 106 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 18194 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 16 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6490 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 293759 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडा सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक बनने से संक्रमित मरीजों ने सतत् आठवां दोहरा शतक लगे और उसके बाद लगातार दसवां तीसरा शतक लगा वही कल दसवां चौथा शतक संक्रमित मरीजों ने लगाया, जिसके चलते आज तक के सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए। प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों जागे और एक के बाद एक शहरहित में आवाज उठा रहे और अपने-अपने बाजार शाम 6 : 00 बजे के बाद बंद रखने का निर्णय लिया वही आज शनिवार-रविवार को सेल्फ लॉकडाउन करने की घोषणा इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह से चर्चा करने के उपरांत करी, लेकिन पहले शनिवार के दिन बड़े बाजार बंद थे वही कई बाजारों में दुकानदारों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए दुकाने चालु रखी। रविवार को भी लोगों की बाजारों में भीड़ दिखाई दी, जिससे सेल्फ लॉकडाउन बेअसर रहा। जिसके चलते संक्रमित मरीजों के बढ़ने की संभावना और तेज हो सकती है। अब मन में आशंका व्यथित हो रही है कि मेरे शहर को किस की नजर लग गई। इंदौरवासियों का दिल कहता है कि जिला प्रशासन इंदौर को पुन : लॉकडाउन लगाकर इंदौर की जनता को संक्रमित होने से बचाएं...।  Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें