📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

अखंड धाम आश्रम पर अखंड रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव शुरू

📅 12 July 2022, 01:13 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखंड धाम आश्रम पर अखंड रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव शुरू
अखंड धाम आश्रम पर अखंड रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव शुरू

इंदौर : बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के सानिध्य में आज सुबह 9 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ। स्वामी राजानंद ने प्रारंभ में गुरू वंदना प्रस्तुत की। आश्रम पर ओम नमः शिवाय महामंत्र के अखंड जाप का क्रम भी चल रहा है।

अश्रम के हरि अग्रवाल, सचिन सांखला एवं मोहनलाल सोनी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 3 से 6 बजे तक सम्पूर्ण गीता पाठ एवं संत, महात्माओं द्वारा गुरु वंदना स्वरूप भजन संकीर्तन के बाद अखंड रामायण पाठ का विराम होगा। मुख्य महोत्सव बुधवार 13 जुलाई को प्रातः 8 बजे से महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप का गुरूपूजन एवं गुरू गीता पाठ, 9 बजे सदगुरू देव की पूजा तथा दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें