📅 Friday, 18 September 2026 | 10:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,518.83 ▲ +204.24 (+0.27%) निफ्टी 50: 23,328.80 ▲ +58.20 (+0.25%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,560 🥈 चांदी (1kg): ₹248,500 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं होंगी : इंदौर में सभा के अलावा प्रियंका का रोड शो भी

📅 15 September 2023, 12:57 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं होंगी : इंदौर में सभा के अलावा प्रियंका का रोड शो भी
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं होंगी : इंदौर में सभा के अलावा प्रियंका का रोड शो भी

इंदौर :

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कांग्रेस करने वाली है। उधर बड़े नेताअेां की आमसभा व रोड शो की प्लानिंग भी हो रही है। चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी स्टार प्रचार प्रियंका गांधी होगीं। वे पूरे मध्य प्रदेश में 30 से ज्यादा सभाएं लेगींं। उनका फोकस मालवा निमाड़ पर ज्यादा रहेगा। प्रचार अभियान के पहले चरण में ही वे राजगढ़, सरदारपुर और इंदौर में चुनावी सभाएं ले रही है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल संभाग में भी उनकी सभाएं प्लान की जा रही है।

कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश के युवा मतदाता पर ज्यादा फोकस करेगी, इसलिए इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे शहरी क्षेत्रों में प्रियंका गांधी के अलावा शशि थरुर, सचिन पायलेट की सभाएं भी हो सकती है। युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए कन्हैया कुमार की सभाएं भी कांग्रेस कराएंगी। इसके अलावा अभिनेता राज बब्बर, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, नगमा की सभाएं भी मध्य प्रदेश में होंगी।

इंदौर में प्रियंका गांधी की सभा को लेकर शुक्रवार को भोपाल मे बैठक होगी। उसमें सभा की तिथि तय होगी। इंदौर में सभा के अलावा प्रियंका का रोड शो भी होगा। रोड शो पश्चिम क्षेत्र में होगा। राहुल गांधी की सभा निमाड़ क्षेत्र में हो सकती है। पिछल विधानसभा चुनाव में निमाड़ से ज्यादा सीटे मिली थी और किसानों से जुड़े मुद्दे कांग्रेस ने मतदाता कांग्रेस से खुश थे। इस बार कांग्रेस विधायकों के साथ एंटी इंकमबैंसी फेक्टर न हो, इसलिए राहुल गांधी के निमाड़ में दौरे ज्यादा होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भी निमाड़ के आठ से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र राहुल ने कवर किए थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें