📅 Saturday, 19 September 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 26°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सबकी सामूहिक लड़ाई है : आईजी श्री विवेक शर्मा

📅 16 April 2020, 10:12 PM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सबकी सामूहिक लड़ाई है : आईजी श्री विवेक शर्मा
कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सबकी सामूहिक लड़ाई है : आईजी श्री विवेक शर्मा

इंदौर। आज 16 अप्रैल 2020 को आईजी इंदौर श्री विवेक शर्मा ने जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रम “गीत हम गायेंगे, कोरोना तुम्हें हरायेंगे“ के जरिए इंदौर पुलिस को एक मार्मिक संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में आईजी ने बताया कि कनाड़िया  थाने में पदस्थ हमारे एक साथी हेड कांस्टेबल की पत्नी का निधन हो गया था जिनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जो कि यूपी में ले जाना था परंतु प्रशासनिक आदेशों का ध्यान रखते हुए उनका अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया गया है, इसका हम सम्मान करते हैं। इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आईजी सहित सभी पुलिसकर्मियों ने 15 सेकंड का सामूहिक मौन धारण किया।

कोरोना के खिलाफ सामुहिक लड़ाई : ‘‘अंतिम खिलाड़ी’’ की तरह कार्य करना

आगे आईजी श्री विवेक शर्मा ने कहा कि हम सब एक बात ध्यान रखें कि कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई किसी अकेले की ना होकर हम सबकी सामूहिक लड़ाई है। इस लड़ाई में मेरी हार नहीं होगी, आपकी हार नहीं होगी, यह हमारी टीम की हार होगी। इसी प्रकार जब हम सफल होंगे तो यह मेरी जीत नहीं होगी, आपकी जीत नहीं होगी अपितु हमारी पूरी टीम के संघर्ष की जीत होगी। जिस प्रकार क्रिकेट के खेल में शुरुआती खिलाड़ियों के आउट हो जाने पर अंतिम खिलाड़ी भी टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखता है उसी प्रकार अगर हमारी टीम के कुछ अधिकारी अस्वस्थ हो जाते हैं तब भी हमें उस ‘‘अंतिम खिलाड़ी’’ की तरह धारणा रखते हुए इस विश्वास के साथ कार्य करना है कि जीत हमारी ही होगी।

पुरे उत्साह एवं जोश के साथ ड्यूटी करें

आईजी श्री विवेक शर्मा ने कहा कि उपरोक्त विचार प्रत्येक पुलिसकर्मी सुबह ड्यूटी जाते वक्त अपने जेहन में लाएं ताकि पूरे दिन वह उत्साह एवं जोश के साथ ड्यूटी करें। आईजी श्री विवेक शर्मा ने बताया कि कल इंदौर पुलिस के हमारे 6, खंडवा से 1 एवं धार से भी 1 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनके जल्द ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आईजी द्वारा "Getwell Soon" के नारे लगाए गए जिन्हें सभी पुलिसकर्मियों द्वारा दोहराया गया। इसके बाद कार्यक्रम को जारी रखते हुए तुकोगंज टीआई श्री निर्मल श्रीवास द्वारा “जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है“ गीत गाकर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें