इंदौर
श्री मेनारिया समाज महिला मंडल ने मनाया श्रावणी लहरिया महोत्सव
Sangita joshi...✍️
इंदौर। श्री मेनारिया समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रामी बाई जोशी के नेतृत्व में मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर समाज भवन में विराजमान श्री ममलेश्वर महादेव का अभिषेक महाआरती कर श्रावणी लहरिया महोत्सव मनाया गया। विशेष अतिथि मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता, पालीवाल समाज 44 श्रेणी महिला मंडल अध्य्क्ष श्रीमती पुष्पा जोशी, पालीवाल समाज 24 श्रेणी महिला मंडल सदस्य श्रीमति राधा जोशी ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराकर मातृशक्तियों का हौंसला बढ़ाया।
ममलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
मेनारिया महिला मंड़ल की ओर से श्रावण के अंतिम सोमवार को ममलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से ही ममलेश्वर महादेव पर बिल्ब पत्र चढ़ाने वाले मातृशक्ति के साथ शिवभक्तों का आना शुरू हुआ जो सिलसिला चलता रहा। मातृशक्तियों ने सोमवार का उपवास रखने वाली महिलाएं और बालिकाएं भी मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंची। इस दौरान मातृशक्तियों ने पहले मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक किया साथ ही विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ बिल्ब पत्र चढ़ाए और आरती की। महिलाओं व कुंआरी कन्याओं ने सोमवार की कथा सुनी। मंदिर परिसर में शिव भक्त भगवान के बम-बम भोले, हर-हर महादेव, श्याम प्यारे की जय, ममलेश्वर महादेव की जय, गो-माता की जय जैसे जयकारे लगाते रहे। मातृशक्तियों ने शिव चालीसा का पाठ कर अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता सहित मेनारिया समाज एवं पालीवाल समाज, ब्राह्मण के परिवार में खुशहाली की मनौती मांगी। इस मौके पर श्री मेनारिया समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी, उपाध्यक्ष रामी जोशी, मंत्री सोनाली जोशी, कोषाध्यक्ष ममता पुरोहित, उत्सव मंत्री योगिता पुरोहित एवं संगीता जोशी, विद्या मेहता, अर्चना पाणेरी, निर्मला जोशी, ममता मेहता, प्रियंका जोशी, गोमती जोशी, सुमित्रा जोशी, राधा जोशी, प्रीति शर्मा, दिपिका जोशी, सपना पुरोहित, पालीवाल समाज अध्यक्ष श्रीमती पृष्पा जोशी (झमकु जी), दमयंती जी, लीना पालीवाल, पारी जोशी, प्रभावती जोशी सहित कई महिला समूह ने आयोजन में आकर श्री ममलेश्वर महादेव का अभिषेक महाआरती कर श्रावणी लहरिया महोत्सव धूमधाम से मनाया।
लहरिया पहनकर संस्कृति की छाप छोडी
श्री मेनारिया समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रामी बाई जोशी ने पालीवाल वाणी संवाददाता संगीता जोशी से चर्चा करते हुए बताया कि श्री ममलेश्वर महादेव का अभिषेक महाआरती कर श्रावणी लहरिया महोत्सव समाज की तीनों श्रेणीयों की मातृशक्ति ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने आगे बताया कि श्रावणी लहरिया महोत्सव मेनारिया समाज में पहली बार हुआ। जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। सभी मातृशक्ति ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता का संदेश जाता है, जो भविष्य के लिए एक शुभ संकेत है।
*पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangita joshi...✍️*
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...