📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

मैथिल सामाजिक मंच द्वारा आज श्री जानकी महोत्सव एवं मिथिला विभूति पर्व समारोह

📅 13 November 2022, 01:12 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मैथिल सामाजिक मंच द्वारा आज श्री जानकी महोत्सव एवं मिथिला विभूति पर्व समारोह
मैथिल सामाजिक मंच द्वारा आज श्री जानकी महोत्सव एवं मिथिला विभूति पर्व समारोह

इंदौर : शहर में रह रहे मैथिल समाज की अग्रणी संस्था मैथिल सामाजिक मंच द्वारा दिनांक 13 नवंबर, 2022 (रविवार) को श्री जानकी महोत्सव एवं मिथिला विभूति पर्व का आयोजन चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा स्थित आनंद मिलन गार्डन में किया जा रहा हैं.

इस समारोह में मध्यप्रदेश शासन की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, दरभंगा (बिहार) के सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी (बिहार) के सांसद श्री अशोक यादव, स्थानीय सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, विधायक श्री रमेश मेंदोला, मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. समारोह में मिथिला के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मैथिली गीतों एवं लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी. 

मैथिल सामाजिक मंच ने निवेदन किया है कि इस आयोजन को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल में प्रकाशन एवं प्रसारण हेतु अपने समाचार प्रतिनिधियों, विडिओ ग्राफर एवं फोटोग्राफर साथियों को भेंज कर अनुग्रहित करें. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें