📅 Saturday, 19 September 2026 | 08:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,670 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य

📅 01 May 2022, 03:02 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य
छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य

इंदौर : शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिले में संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों का संचालन एमपीटॉस्क के द्वारा किया जाएगा। ऐसे छात्र जो आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास के द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है इसके लिए उन्हें प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है।

सभी छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफाइल पंजीयन की अनिवार्यतः को स्पष्ट करते हुए विभाग द्वारा जानकारी दी गयी है कि प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी प्रोफाइल पंजीयन कार्य अभी से पूर्ण कर लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा ना आने पाएं। छात्रावास में प्रवेश और प्रोफाइल पंजीयन के कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो निराकरण के लिए संबंधित क्षेत्र के छात्रावास अधीक्षक एवं विभागीय मण्डल संयोजक से संपर्क कर किया जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें