भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापांव में 111 पौधों का वृक्षारोपण
ANIL BAGORA
इंदौर. जय हिन्द - भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट एवं गाइड ग्रुप के नेतृत्व में डेली मिरर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल द्वारा भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापांव में 111 पौधों का वृक्षारोपण आयोजित किया गया.
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में डेली मिरर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल के स्काउट गाइड एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापांव में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. इस आयोजन के अंतर्गत सभी स्काउट गाइड,छात्र-छात्राओं ,शिक्षक शिक्षाकाओं ने 111 पौधों का रोपण किया और सभी ने पौधों के संरक्षण एवं उनके नियमित सर्वधन का संकल्प लिया.
वृक्षारोपण का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशा शर्मा के प्रेरणादाई उद्बोधन से हुआ, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष पृथ्वी का आभूषण ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार भी है. आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है. यदि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले तो, आने वाली पीढियो को स्वच्छ हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान होगा.
प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव बचपन से ही विकसित होना चाहिए, तभी एक सशक्त पर्यावरण के प्रति जागरूकता समाज पर आएगी. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हम सभी वृक्षारोपण तक सीमित ना रहे, बल्कि अपने घर आंगन कॉलोनी गार्डन में एक-एक पौधा लगाकर एवं उसकी देखभाल करें और अपने परिवार और समाज को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें.
इस अवसर पर रेलवे विभाग से राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त श्री सचिन वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने सभी स्काउट गाइड को पर्यावरण संरक्षण अनुशासन सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादाई विचार व्यक्त किया, साथ ही जय हिन्द स्वतंत्र स्काउट एवं गाइड ग्रुप के संचालक श्री तेजकुमार सिलावट ने भी स्काउट गाइड का मार्गदर्शन करते हुए प्रकृति संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताते हुए वृक्षारोपण जैसे अभियानों में निरंतर सहभागिता का संदेश दिया.
भगवान परशुराम जी की पावन जन्मस्थली पर आयोजित, इस अभियान में स्काउट गाइड, छात्र छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ पौधारोपण किया, कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने की सामूहिक शपथ ली एवं पर्यावरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
इस वृक्षारोपण अभियान में नेशनल होल्डर स्काउट संदीप कनौजिया, ललित सिलावट, चंद्रशेखर सिलावट, जयंत कुमावत, सुखदेव राठौर, सिद्धार्थ सिलावट, महावीर वर्मा, वंश जायसवाल, आदित्य पवार, कुमारी पायल राठौर, कु.वंशिका पाल, क. अक्षर नागर, कु. लक्ष्मी बास्तरी, आदि स्काउट गाइड कैडेट्स उपस्थित रहे. इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विद्यालय के शिक्षक अजय अग्निहोत्री जी, लक्ष्मी नारायण यादव, नवीन मैस्कोले विशेष रूप से उपस्थित रहे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में 15 अक्टूबर को सरकार का रोजगार मेला, कई बड़ी कंपनियां आएंगी : युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन
इंदौर शहर में पुलिस के रिकॉर्ड में जो भूमाफिया हिस्ट्री शीटर है..! थानों में अनेको FIR है...! कैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफ...?
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण
मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित