📅 Sunday, 25 October 2026 | 05:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर से देवास आ रही यात्री बस खड़े ट्रक में घुसी : कई यात्री हुए घायल

📅 06 April 2024, 07:38 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर से देवास आ रही यात्री बस खड़े ट्रक में घुसी : कई यात्री हुए घायल
इंदौर से देवास आ रही यात्री बस खड़े ट्रक में घुसी : कई यात्री हुए घायल

इंदौर. मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से देवास आ रही यात्री बस अचानक खड़े ट्रक में जा घुसी. जिससे कई बस सवार घायल हो गए. सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इंदौर उपचार के लिए पहुंचाया गया. घायल यात्रियों के मुताबिक बस इंदौर से शाजापुर जा रही थी. बस MP42P0577 की स्पीड बहुत तेज थी.

क्षिप्रा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसने से एक्सीडेन्ट हुआ. सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं. जानकारों का कहना है कि इस रोड़ पर बस ड्रायवरों की लापरवाही होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते है, पुलिस प्रशासन की नाकामी ओर बस ड्रायवरों की लापरवाही से कई घरों के चिराग बूझ जाते हैं. लेकिन सरकार खामोशी से तमाशाबीन बनी रहती हैं. अभी तक कोई भी जिम्मेदार अस्पताल नहीं पहुंचा, लेकिन डाक्टरों की टीम लगातार मरीजों की देखरेख कर रहीं हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें