📅 Sunday, 25 October 2026 | 09:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल गौरव : यश जोशी ने की सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) परीक्षा पास

📅 13 March 2022, 02:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल गौरव : यश जोशी ने की सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) परीक्षा पास
पालीवाल गौरव : यश जोशी ने की सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) परीक्षा पास

इंदौर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमशंकर जी जोशी (ग्राम. बिजनोल) के सुपोत्र यश जोशी ने कड़ी लगन और मेहनत के बल पर सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) की परीक्षा पास करके पालीवाल समाज की कीर्ति का परचम लहराया.

इस उपलब्धि पर यश जोशी के माताजी-पिताजी शिवशंकर जोशी-श्रीमती भारती जोशी, नानाजी-नानाजी इंद्रलाल व्यास-श्रीमती उषा व्यास (ग्राम. मांड का खेड़ा), पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की खुशियां चरम पर भी, सभी ने यश जोशी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्जल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी. 

यश जोशी के साथ शहर के विद्यार्थियों ने परचम लहराया और शहर को गौरवांतित किया है. कोई कंपनी सेक्रेटरी बन गया तो किसी ने सीएस बनने का एक पड़ाव पार किया. जिस तरह उन्होंने अभी मेहनत की है, उसी तरह वह आने वाले समय में आगे के पड़ावों के लिए भी कड़ी मेहनत करेंगे. पालीवाल समाज में भी कई ऐसे प्रतिभाशाली, ऊर्जावान मेहनत करने वाले विद्यार्थी हैं. जो आगे जाकर समाज का नाम रोशन करेंगे.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें