📅 Sunday, 11 October 2026 | 07:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

संस्था सूजन : तू नंद गाँव का छोरा हैं, में बरसाने की छोरी हुं,, की तर्ज पर मातृशक्ति ने खेली होली

📅 13 March 2022, 01:10 AM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संस्था सूजन : तू नंद गाँव का छोरा हैं, में बरसाने की छोरी हुं,, की तर्ज पर मातृशक्ति ने खेली होली
संस्था सूजन : तू नंद गाँव का छोरा हैं, में बरसाने की छोरी हुं,, की तर्ज पर मातृशक्ति ने खेली होली

इंदौर : संस्था सृजन के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक गोविन्द गोयल, महिला संयोजिका पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि संस्था से जुड़ी 50 हजार मातृशक्ति का उनके क्षेत्र में 8 दिवसीय फाग महोत्सव के आयोजन के सातवे दिन 12 मार्च 2022 को हंसदास मठ एयरपोर्ट रोड पर हुआ. कोरोना के बाद मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बनता है प्रमुख मातृशक्ति और पुरुष कार्यकर्ताओ ने फाग उत्सव का संचालन किया.

संस्था सूजन : तू नंद गाँव का छोरा हैं, में बरसाने की छोरी हुं,, की तर्ज पर मातृशक्ति ने खेली होली

भजन गायको पीयूष भावसार शैलेन्द्र भावसार ने तू नंद गांव का छोरा है में बरसाने की छोरी हु ,रंग बरसे भीगे चुनार वा ली रंग बरसे ऐसी पिचकारी मारी भीगी रे चुनरिया ,रंग मत डाले रे साँवरिया मारी सासुजी लड़े रंग मत डाले रे, आदि भजनों पर खूब नृत्य कर फाग में भरपूर आनंद लिया.

फाग में शामिल होने वाली मातृशक्ति से 11 रुपए सहभागिता शुल्क लिया गया है. जिसमें गुलाल और फूलो की होली खेली गई. यह कार्यक्रम सभी मातृशक्ति की सहभगिता से संपन्न हुआ. कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली महिलाओं के लिये महाप्रसादी की व्यवस्था की गई. फाग उत्सव के दौरान शहर और देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा फाग से जुड़ी प्रस्तुति पेश की गई. कार्यक्रम में हजारों किलो फूल और गुलाल से मातृशक्ति ने धूम मचाई और पूरा वृंदावन क्षेत्र फूल और गुलाल से सारोबर हो गया. आज का फाग उत्सव का आयोजन कुशवाह नगर चौराहा, बाणगंगा इंदौर, मध्य प्रदेश पर आयोजित होगा.

संस्था सूजन : तू नंद गाँव का छोरा हैं, में बरसाने की छोरी हुं,, की तर्ज पर मातृशक्ति ने खेली होली

कमलेश खंडेलवाल ने आगे बताया कि अवसर पर मथुरा, वृन्दावन, गोकुल, बरसाना में होने वाली विविध प्रकार की होली खेली गई और रास का आयोजन वहाँ के कलाकार ने आकर प्रस्तुत किया और होली की धूम मचाई. कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रमुख साधु संत सहित क्षेत्र की वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश जी विजयवर्गीय एवं कई समाजो के वरिष्ठों का स्वागत किया गया. इस बार संस्था द्वारा सहभागिता पास के माध्यम से तन मन साबुन एवं डिटर्जेंट के सौजन्य से लक्की ड्रा द्वारा इनाम खोले गए. ड्रा उन्ही मातृशक्ति के सामने कार्यक्रम स्थल पर खोला गया और इसमें पुरस्कार के रूप में हैंड मिक्सर, पंखे, प्रेस, स्टिल की कोठी इत्यादि घरेलू सामग्री सहित सैकड़ो आकर्षक इनाम वितरित किये गए.

संस्था सूजन : तू नंद गाँव का छोरा हैं, में बरसाने की छोरी हुं,, की तर्ज पर मातृशक्ति ने खेली होली

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें