📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इंदौर के कार्तिक जोशी 1008 किमी तक दौड़ लगाकर तय समय पर पहुंचे अयोध्या

📅 20 January 2024, 01:05 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के कार्तिक जोशी 1008 किमी तक दौड़ लगाकर तय समय पर पहुंचे अयोध्या
इंदौर के कार्तिक जोशी 1008 किमी तक दौड़ लगाकर तय समय पर पहुंचे अयोध्या

इंदौर से 5 जनवरी को अल्ट्रा मैराथन शुरू करने वाले धावक कार्तिक जोशी 14 दिनों बाद गुरुवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। कार्तिक ने हर दिन करीब 72 किमी की दौड़ पूरी की। कार्तिक ने बताया कि अंतिम दिन दौड़ने में शरीर बेजान सा बन गया था, लेकिन अयोध्या में प्रवेश करते ही शरीर में स्वयं ऊर्जा उत्पन्न हो गई और अंतिम 15 किमी की दूरी मात्र एक घंटा 12 मिनट में पूरी की। इसी के साथ उनकी अल्ट्रा मैराथन पूरी हुई।

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद कार्तिक ने अपनी दौड़ आरंभ की थी। इसके लिए कार्तिक ने 14 दिनों का समय तय किया था। अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक गुरुवार शाम अयोध्या पहुंंच गए। सबसे पहले कार्तिक ने राम लला के दर्शन किए। हर नगर में लोगों ने कार्तिक का स्वागत किया और उन्हें प्रेरित किया। अल्ट्रा मैराथन में 19 साल का भाई हिंमाशु जोशी और पिता ओम जोशी कार्तिक के साथ रहे और पूरी जिम्मेदारी निभाई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें