📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इस्कान टेंपल इंदौर के प्रमुख महामन दान साइबर ठगी

📅 10 March 2023, 02:06 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस्कान टेंपल इंदौर के प्रमुख महामन दान साइबर ठगी
इस्कान टेंपल इंदौर के प्रमुख महामन दान साइबर ठगी

इंदौर :

इंटरनेशनल सोसायटी फार कृष्णा कानशियसनेस इस्कान टेंपल इंदौर के प्रमुख महामन दान साइबर ठगी के शिकार हो गए।आर्थिक अपराधों में लिप्त ठग ने दान में 50 लाख रुपये दिलवाने का झांसा देकर महामन दान से 1 लाख 77 हजार रुपये ऐंठ लिए। क्राइम ब्रांच ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठग से रुपये तो वापस करवा दिए है।

अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक घटना वर्ष 2021 में मार्च माह की है। इनोवेशन फायनेंशियल एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड से काल आया था।उसने धार्मिक बातें की और महामन से कहा कि उक्त फर्म कार्पोरेट सोशल रिस्पांस्बिलिटी(सीएसआर) के तहत फंड एकत्र करने का काम करती है। देश-विदेश की बड़ी कंपनियां सामाजिक संस्था और मंदिरों में उनके माध्यम से दान करती हैं।

महामन के कथित फर्म की जनरल मैनेजर विद्या और पूर्णिमा ने वीडियो कान्फ्रेंस(वीसी) के माध्यम से चर्चा की और कहा कि कंपनी फंड एकत्र करने की एवज में चार्ज लेती है। उनकी फर्म मल्टीनेशनल कंपनी की कार्पोरेट सोशल रिस्पांस्लिबिल्टी स्कीम में इस्कान को 50 लाख रुपये तक दे सकती है।

महामन दोनों युवतियों के झांसे में आ गए और आरोपितों द्वारा मुहैया करवाए निजी बैंक के खाते में 1 लाख 77 हजार रुपये एनएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। महामन ने पुलिस को बताया कि मंदिर निर्माण और धार्मिक गतिविधियों के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इसलिए वो उनकी बातों में आ गए और रुपये जमा करवा दिए।

रुपये लेने के बाद एल्बर्ट नामक हेड का ई-मेल आया और आश्‍वासन दिया कि फर्म रुपये जुटाने में लगी है। महीनों बाद भी रुपये नहीं मिले तो क्राइम ब्रांच को शिकायत हुई। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई शुरू की और कथित फर्म को ई-मेल कर रुपये वापस करवा दिए। पुलिस अब उक्त फर्म के संबंध में जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें