indoremeripehchan : इंदौर में तिरंगा : सीएम डॉ मोहन ने कहा कि इंदौर में इतनी भीड़ एक साथ कभी नहीं दिखी
इंदौर.
मध्य प्रदेश के इंदौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि इंदौर में इतनी भीड़ एक साथ कभी नहीं दिखी।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को इंदौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक 200 से ज्यादा मंच लगे जिस पर बड़ी संख्या में लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने इस मौके पर कहा कि आज तक इंदौर में इतनी भीड़ एक साथ कभी नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तीनों सेनाओं ने जिस तरह आतंकवादियों के दांत खट्टे किए, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत नई नीति का उद्घोष हुआ और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिला। हमारी सेना ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे वह कभी नहीं भूलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को पर्याप्त समय देकर उनकी तैयारी सुनिश्चित की, जिसके बाद सेना ने दुश्मनों को उनके ही घर में जाकर मार गिराया। उन्होंने इसे सेना का पराक्रम बताते हुए कहा कि आतंकवादियों के जनाजों पर पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों को भी उनकी सही जगह पहुंचा दिया गया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
न्याय की पुनर्कल्पना, नारीवादी दृष्टिकोण एवं मानव तस्करी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन SVVV, इंदौर में संपन्न
श्री दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न : मयंक जैन अध्यक्ष, राजेश जैन दद्दू मंत्री मनोनित