📅 Saturday, 19 September 2026 | 05:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना से लड़कर विजय प्राप्त करेगा : नागरिकों का सहयोग अप्रेक्षित : निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह

📅 08 April 2020, 09:16 PM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना से लड़कर विजय प्राप्त करेगा : नागरिकों का सहयोग अप्रेक्षित : निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह
इंदौर कोरोना से लड़कर विजय प्राप्त करेगा : नागरिकों का सहयोग अप्रेक्षित : निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह

इंदौर। नगर निगम इंदौर आयुक्त श्री आशीष सिंह ने पालीवाल वाणी को बताया कि विगत तीन दिनों मे 40,000 से भी अधिक परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री घर से ही ख़रीदने की सुविधा मिली है। इंदौर के लगभग 6 लाख से ज़्यादा परिवारों के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिये निगम के आला अफसर दिन-रात एक कर हर संभव मदद कर कर रहे है। आयुक्त श्री आशीष सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कंप्लीट लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें। 479 किराना व्यापारियों के माध्यम से नगर निगम द्वारा राशन घर पर पहुँचाने की व्यवस्था कराई जा रही है। अति आवश्यक सामग्रियों हेतु ऑर्डर कचरा गाड़ी के साथ चल रहे व्यक्ति को दिए जा सकते हैं। ऑर्डर देने के 2 दिन के अंदर सामग्री सप्लाई का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। आप सभी धैर्य रखें। यह व्यवस्था सतत रूप से चलती रहेगी। सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। जिससे इंदौर कोरोना से लड़कर विजय प्राप्त कर सके। आयुक्त श्री आशीष सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कंप्लीट लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें। 

 पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...     

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें