📅 Saturday, 19 September 2026 | 08:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +128.80 (+0.55%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,670 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इंदौर अपडेट : एक बार फिर इंदौर में कोरोना कहर, कल 219 संक्रमित नए मरीजों ने लगाया दोहरा शतक

📅 12 March 2021, 01:27 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर अपडेट : एक बार फिर इंदौर में कोरोना कहर, कल 219 संक्रमित नए मरीजों ने लगाया दोहरा शतक
इंदौर अपडेट : एक बार फिर इंदौर में कोरोना कहर, कल 219 संक्रमित नए मरीजों ने लगाया दोहरा शतक

इंदौर । सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 11 मार्च 2021 गुरूवार को इंदौर में 219 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। 2447 टेस्ट किए गए सैंपल जांच। 2457 सैम्पल कल प्राप्त किये गये थे। निगेटिव सेम्पल टेस्ट 2186 के साथ इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की अब तक संख्या 61642 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 52 है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 1528 हो गई है। 131 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल तक कुल 59174 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। रैपिड एंटीजन सेम्पल संख्या 59 आई वही कल तक सेम्पल रिपोर्ट 858221 तक पहुंच गई। कल तक मरने वालों की संख्या 940 तक पहुंच गई। जिस प्रकार से कोरोना के मरीज इंदौर में लगातार बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए हालत चिंताजनक बने हुए है लेकिन इंदौरवासियों की लापरवाही कहे या प्रशासन को कोरोना दिखाई नहीं दे रहा हैं। प्रशासन सख्ती करते हुए सभी प्रकार के आयोजनों पर प्रतिबंध लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इंदौरवासियों को कोरोना से मुक्त करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें