📅 Friday, 18 September 2026 | 05:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,750 🥈 चांदी (1kg): ₹246,800 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

जननायक टंट्या मामा की गौरव यात्रा का पूरा इंदौर करे स्वागत : CM

📅 28 November 2021, 03:03 AM ✍️ विनोद गोयल ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जननायक टंट्या मामा की गौरव यात्रा का पूरा इंदौर करे स्वागत : CM
जननायक टंट्या मामा की गौरव यात्रा का पूरा इंदौर करे स्वागत : CM

इंदौर : (विनोद गोयल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़ौदा अहीर में क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा गौरव कलश यात्रा के रथ का शुभारंभ किया. तत्पश्चात बड़ौदा अहीर से ग्वालियर जाते वक्त मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर एयरपोर्ट पर अल्प विश्राम के दौरान सांसद श्री शंकर लालवानी, श्री गौरव रणदिवे एवं कलेक्टर श्री मनीष सिंह से 4 दिसंबर 2021 को आयोजित किए जाने वाले टंट्या मामा स्मृति कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की स्मृति में आयोजित किए जा रहे इस समारोह को भव्य रुप दिया जाए. 3 दिसंबर 2021 को जब गौरव कलश रथ यात्रा इंदौर पहुंचे तो संपूर्ण इंदौर इस रथ यात्रा का स्वागत करे. सांसद श्री लालवानी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि गौरव कलश यात्रा के इंदौर आगमन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. इस अवसर पर इंदौर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी एवं जब कलश यात्रा इंदौर पहुंचेगी तो पूरा इंदौर जन सहभागिता के साथ इस यात्रा का स्वागत करेगा. कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि स्मृति कार्यक्रम के अवसर पर टंट्या मामा की कांस्य की मूर्ति का पातालपानी में अनावरण भी किया जाएगा.

जननायक टंट्या मामा

जननायक टंट्या मामा

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें