Indore News : बेटा हुआ तो आरोपी ने शादी करने से मना किया, पुलिस ने दर्ज किया केस
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
इंदौर. गांधी नगर में रहने वाली 29 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोपी से महिला को एक बच्चा भी है। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पति का कुछ समय पहले देहांत हो गया था, जिसके बाद वो मायके आकर रहने लगी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी संजयसिंह चौहान जोधपुर से हुई। संजय ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए।
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि जब भी शादी की बात की तो वह सही जवाब नहीं देता था, इसी बीच एक बेटा भी हो गया। पीड़िता ने बेटा होने के बाद शादी करने का कहा तो आरोपी संजय अपशब्द कहकर मारपीट करने लगा। पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मां के घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शोक संदेश: पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणेशलाल पुरोहित (सम्राट) का निधन, अस्थि अंचय शनिवार को
अहिल्या-उत्सव : प्रधान जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल आधे-दिन ही काम-काज होगा
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...