📅 Sunday, 25 October 2026 | 02:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : स्पेस को स्टाइलिश बनाने वाली स्काईडेकोर लैमिनेट्स की नई रेंज लॉन्च

📅 09 December 2024, 01:30 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News :  स्पेस को स्टाइलिश बनाने वाली स्काईडेकोर लैमिनेट्स की नई रेंज लॉन्च
Indore News : स्पेस को स्टाइलिश बनाने वाली स्काईडेकोर लैमिनेट्स की नई रेंज लॉन्च

डीलरशिप मीट के दौरान लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट्स

इंदौर. स्काईडेकोर लैमिनेट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लैमिनेट्स प्रोडक्ट्स की रेंज का विस्तार करते हुए, 'डिज़ाइन मास्टर 1 एमएम+ डेकोरेटिव लैमिनेट्स' और 'एक्रिलिश- वॉल्यूम 2' का शानदार लॉन्च, डीलरशिप मीट के दौरान इंदौर शहर में किया। नए लॉन्च किए गए डिज़ाइन्स यानि मास्टर 1 एमएम+ श्रृंखला में 300 से अधिक अद्वितीय डेकोरेटिव लैमिनेट्स शामिल हैं, जो किसी भी स्पेस को स्टाइलिश और शानदार लुक देते हैं। इसके अलावा, एक्रिलिश- वॉल्यूम 2, हाई-ग्लॉस लैमिनेट्स का नया संस्करण, 100% वर्जिन पीएमएमए के साथ बनाया गया है, जो सतह की स्थिरता और स्क्रैच रेजिस्टेंस की गारंटी देता है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए, श्री मनोज बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्काईडेकोर लैमिनेट्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा, "स्काईडेकोर लैमिनेट्स का उद्देश्य हमेशा से ही हमारे ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और उत्कृष्टता प्रदान करना रहा है। यही वजह है कि आज, ब्रांड को गुणवत्ता, और किफायती दामों को स्थिर रखने में अग्रणी माना जाता है। डिज़ाइन मास्टर 1 एमएम+ और एक्रिलिश- वॉल्यूम 2 का लॉन्च हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये प्रोडक्ट्स हमारे ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और अद्वितीय डिज़ाइन विकल्प प्रदान करेंगे, जिससे वे अपने स्पेस को और भी खूबसूरत बना सकें।"

मुश्ताक अली रंगवाला, स्टार प्लाईवुड (इंदौर) के मैनेजिंग डायरेक्टर और स्काईडेकोर के डिस्ट्रीब्यूटर, ने कहा, "स्काईडेकोर लैमिनेट्स नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति हमेशा से ही प्रतिबद्ध रहा है। डिज़ाइन मास्टर 1 एमएम+ और एक्रिलिश- वॉल्यूम 2 के साथ, हमने एक और कदम आगे बढ़ाया है। ये नए लैमिनेट्स घर और ऑफिस की विज़ुअल अपील को बढ़ाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने ग्राहकों को हर बार कुछ नया और बेहतर लुक प्रदान करें।"

डिज़ाइन मास्टर 1 एमएम+ अपनी विविध यूरोपियन पेपर रेंज में अद्वितीय है, जो विभिन्न सौंदर्य पसंदों और डिज़ाइन जरूरतों को पूरा करता है। इस श्रृंखला के लैमिनेट्स में अनूठे टेक्सचर शामिल हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। चाहे क्लासिक एलिगेंस की बात हो या फिर मॉडर्न इनोवेशन की, डिज़ाइन मास्टर 1 एमएम+ हर स्पेस के लिए एक परफेक्ट समाधान प्रदान करता है।

एक्रिलिश- वॉल्यूम 2, एक उन्नत उच्च-ग्लॉस लैमिनेट्स का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें 111 से अधिक डिज़ाइन विकल्प हैं, जो हर इंटीरियर और स्पेस के लिए उपयुक्त हैं। ये लैमिनेट्स यूरोपियन रॉ मटेरियल से बने हैं और इंटीरियर्स में जान डालने का काम करते हैं। इनोवेटिव डिज़ाइन और टेक्सचर विज़ुअल अपील और टैक्टाइल एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं।

स्काईडेकोर लैमिनेट्स के बारे में 

स्काईडेकोर लैमिनेट्स ने वर्ष 2016 में अपनी यात्रा शुरू की थी। 100,000 वर्ग मीटर से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक मशीनरी के साथ, स्काईडेकोर लैमिनेट्स निरंतर विकास और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ ग्रेटर नोएडा और हापुड़ में स्थित हैं, जहाँ उच्च गुणवत्ता वाले पीवीसी, ऐक्रेलिक और डेकोरेटिव लैमिनेट्स का उत्पादन होता है। इसका ऑपरेशनल हेडक्वार्टर नोएडा में है और कीर्ति नगर में एक एक्सपीरियंस सेंटर भी है। एक दशक की विरासत के साथ, स्काईडेकोर लैमिनेट्स ने घर और ऑफिस 

को बिल्कुल नया लुक प्रदान करने का संकल्प लिया है और गर्व से कहता है कि हम भारत में एकमात्र पीवीसी लैमिनेट कंपनी हैं, जिसे ग्रीन प्रोडक्ट के रूप में प्रमाणित किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें