indore news : आज से और बढ़ेगी गर्मी : 42 डिग्री तक जाने का अनुमान
📅 12 May 2023, 12:42 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर :
शहर में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। कल इस साल गर्मी के मौसम में पहली बार तापमान 40 डिग्री के आगे निकला, जिससे सुबह से रात तक गर्मी की चुभन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं कल और परसों तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.3 डिग्री ज्यादा था। यह इस मौसम का सर्वाधिक तापमान भी। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज तापमान 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं कल और परसों यह 42 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद रविवार को यह दोबारा 40 से 41 डिग्री के बीच और सोमवार से 40 डिग्री के नीचे देखने को मिलेगा।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल