📅 Friday, 09 October 2026 | 07:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायत का चार हफ्ते में हो निराकरण : सभी थानों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

📅 06 October 2024, 12:46 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायत का चार हफ्ते में हो निराकरण : सभी थानों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
Indore news : पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायत का चार हफ्ते में हो निराकरण : सभी थानों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

इंदौर. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सोमवार को बड़ा आदेश जारी किया है. इसमें पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों का चार हफ्ते में निराकरण करने को कहा गया है. इसके साथ ही प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी रिकॉर्डिंग एक महीने तक सहेजकर रखने को कहा है.

चार हफ्ते में प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने का आदेश. इन सभी कैमरों की एक महीने की रिकॉर्डिंग भी सहेजनी होगी. सरकार को भी बताना होगा, आदेश पालन के लिए क्या किया. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा आदेश जारी कर प्रदेश के सभी थानों में चार हफ्ते में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है.

थानों में इनकी रिकॉर्डिंग कम से कम एक महीने तक सहेजकर रखी जाएगी. इसके साथ ही पुलिस के खिलाफ शिकायत आने पर उसका चार हफ्ते में निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए. हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को भी कहा कि वो पांच हफ्ते में यह बताए कि आदेश के पालन में क्या किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें