📅 Friday, 18 September 2026 | 02:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर हुआ सम्मानित : लोक परिवहन सेवा में देश का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने ग्रहण किया अवार्ड

📅 30 October 2021, 01:11 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर हुआ सम्मानित : लोक परिवहन सेवा में देश का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने ग्रहण किया अवार्ड
इंदौर हुआ सम्मानित : लोक परिवहन सेवा में देश का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से निगमायुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने ग्रहण किया अवार्ड
  • आयुक्त सुश्री पाल ने अवार्ड इंदौर की जनता को समर्पित किया और बधाई व शुभकामनाएं दी 

  • इंदौर : आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि माननीय मंत्री, भारत सरकार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को  सुषमा स्वराज भवन, डॉ. जोस पी. रिजाल मार्ग, नई दिल्ली में यूएमआई सम्मेलन 2021 आयोजित सत्र समारोह में अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन अर्बन ट्रांसपोर्ट (सबसे नवीन वित्तपोषण तंत्र वाला शहर) श्रेणी के तहत लोक परिवहन सेवा में देश का सबसे प्रतिष्ठित सीटी विथ द मोस्ट इनोवेटिव फायनेंशिंग मेकेनिज्म का अवॉर्ड से इंदौर नगर निगम के अंतर्गत संचालित अटल सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड को सम्मानित किया गया. उक्त गरिमामय समारोह में  निगमायुक्त इंदौर सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा अवार्ड धारण किया गया समारोह में आयुक्त सुश्री पाल एवं एआईसीटीसीएल सीईओ श्री संदीप सोनी भी इस गरिमामय समारोह में उपस्थित रहकर समारोह के साक्षी बने. आयुक्त सुश्री पाल ने Paliwalwani को बताया कि अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा इन्नोवेटिव बिजनेस मॉडल में नए नए नवाचार किए जा रहे हैं जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए एआईसीटीई सीएल द्वारा गैस आधारित बसों का भी संचालन किया जा रहा है, इसमें ग्रोथ कॉस्ट, नेट कॉस्ट और वायबिलिटी गैप फंडिंग शामिल है, देश में सबसे पहले बसे शुरू करने के लिऐ यह अवॉर्ड मिला है, एआईसीटीएसएल के अनुसार इसके तहत यह है कि प्राइम रूट पर तो सभी ऑपरेटर बसो का संचालन किया जा रहा है. इसके साथ ही बीआरटीएस, इंटर स्टेट एवं लोकल सिटी बसों का विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किए जा रहे बेस्ट इनोवेटिव फाइनेंस मेकैनिज्म एवं ग्रीन अरेंजमेंट के तहत किए कार्याे जिनमें गीले कचरे को बायो सीएनजी में कन्वर्ट करके इंदौर में सिटी बस का संचालन किया जा रहा है एवं अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा आम नागरिकों को बेहतर लोक परिवहन प्राप्त हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

    आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा यह अवार्ड भी इंदौर की जनता को समर्पित करते हुए इंदौर की जनता के शहर के प्रति समर्पण भाव के कारण यह अवार्ड मिलना बताया गया अवार्ड मिलने पर आयुक्त द्वारा शहर की जनता को बधाई शुभकामनाएं दी गई.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें