इंदौर कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 603 नए संक्रमित मरीज मिले, लगातार तीन दिन से 600 पार, दो की मौत
इंदौर । प्रदेश में सबसे ज्यादा खतरा इंदौर शहर के कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा हैं। लापरवाही की सारी हद पार करते हुए 27 मार्च 2021 में लगातार तीन दिन से 600 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से शहरवासी डरने लग गए हैं, दिन भर एक ही चर्चा होती रहती है कि आज कितने केस होगे। इंदौर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात 12 बजे आई रिपोर्ट में यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 603 नए मरीज मिले। पिछले साल से का रिकार्ड तोड़ते हुए कल के दिन यह पूरे कोरोना काल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा हैं।
● 10 दिन में मिले 4690 केस
मार्च के 27 दिनों में 8081 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 4690 पॉजिटिव मरीज तो केवल 9 दिनों में सामने आए हैं। देर रात 4189 टेस्ट में से 3530 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 603 पॉजिटिव तो 22 रिपीट पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 312 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। अभी भी जिले में 3123 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार दो मौतों के साथ अब आंकड़ा 955 तक पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्थास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर म.प्र. डॉ. बी. एस. सैत्या ने 27 मार्च 2021 को कोरोना बुलेटिन जारी किया। सुविधानुसार चार्ट देखे :

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल