📅 Sunday, 01 November 2026 | 02:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना अपडेट : 194 नए संक्रमित मामले समाने आए : पॉजिटिव संक्रमित मरीज दोहरा शतक लगाने से चुके

📅 23 August 2020, 01:31 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना अपडेट : 194 नए संक्रमित मामले समाने आए : पॉजिटिव संक्रमित मरीज दोहरा शतक लगाने से चुके
इंदौर कोरोना अपडेट : 194 नए संक्रमित मामले समाने आए : पॉजिटिव संक्रमित मरीज दोहरा शतक लगाने से चुके

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 23 अगस्त 2020 शनिवार को इंदौर में 194 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 10 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1563 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1588 रही। जिनमें से कुल 1380 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 11161 हो गई है। कल चार जनों की मौत हुई। कल तक कुल 360 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 70 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 7656 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 11 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5956 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 192920 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडे अगस्त माह में शतक के बाद शतक लगा रहे है वही दो बार दोहरा शतक दो बार लगने के बाद कल फिर दोहरा शतक लगाने से कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज चुक गए, 194 पर आकर मामला अटक गया। मरीजों की संख्या में रिकार्ड तोड़ वृद्वि किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों अब भी नहीं जागे तो आगे फिर मत कहेना कि प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इंदौर और उसके आस-पास के गांव की जनता ज्यादा संक्रमित हो रही है। कुछ दिनों से रिमझिम पानी गिरने फिर रिकार्ड तोड़ भारी वर्षा होने से मौसम ने करवट ली...जिसके कारण मौसमी बीमारी भी जनता को डराने लगी है। इंदौर के मामले में प्रशासन को सख्ती से नियमों का पालन करना चाहिए...अथवा घरों में बैठ स्वस्थ मरीज भी संक्रमित होते देर नहीं लगेगी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें