Indore City : शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में आदिवासी वैद्यों तथा वन विभाग के DFO अधिकारियों का सम्मान
इंदौर.
शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर में बालाघाट, मंडला, शहडोल, झाबुआ और डिंडोरी के सुदूर ग्रामीण अंचलों से आए आदिवासी वैद्यों तथा वन विभाग के DFO अधिकारियों का सम्मान व शोध पत्र का अवलोकन भी किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सीईओ संतोष शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. राजेश लाल मेहता (चेयरमैन, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग), डॉ. आर. के. सिंघाई (कुलपति, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय), IRS पतंजलि झा (प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर, इनकम टैक्स- मुंबई), डॉ. विनोद भंडारी (चेयरमैन, SAIMS अरविंदो एवं भंडारी हॉस्पिटल्स), प्रो. एल. कृष्ण मूर्ति (PCCF, मध्यप्रदेश वन विभाग), डॉ. अनामिका जैन (प्राचार्य, शासकीय होलकर महाविद्यालय) तथा डॉ. संजय व्यास (हेड, शासकीय होलकर महाविद्यालय) सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इन सभी अतिथियों का भी सम्मान किया गया और आदिवासी वैद्यों के पारंपरिक ज्ञान एवं योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।






पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया : प्रेम नारायण शर्मा ने जीता गोल्ड
वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री लक्ष्मण राव नवाथे के कर कमलों से राजेंद्र नगर गणपति उत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न