Indore City : राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में इंदौर में भी बैंकें बंद
इंदौर.
बैंक उद्योग के सभी नौ अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच "यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस" के आव्हान पर देश सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी बैंकों, क्षैत्रीय ग्रामीण बैंकों व सहकारी बैंकों के 8 लाख से अधिक संगठित बैंककर्मी 27 जनवरी को हड़ताल पर रहे।
इंदौर में कुल 848 बैंक शाखाओं में कतिपय निजी बैंकों के अतिरिक्त 700 से अधिक शाखाएँ बंद रहीं. संपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र तथा हड़ताली निजी क्षेत्र के 4200 से अधिक बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। 27 जनवरी 2026 को इंदौर नगर के बैंककर्मी प्रातः 10.30 बजे से जिला कोर्ट के सामने एमजी रोड स्थित इंदौर प्रेस क्लब के परिसर में एकत्रित हुए और प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी को अपना प्रतिवेदन दिया।
इसके पश्चात बैंककर्मियों ने जोशीले नारे लगाकर प्रदर्शन किया. ऋचा गांधी, सोनल अग्रवाल, भानुश्री शाक्य आदि के नेतृत्व में महिला बैंककर्मियों ने नारेबाजी की. इस अवसर पर क्रांतिकारी गीत भी गाए गए। हडताली बैंककर्मियों की सभा को यूनियंस के पदाधिकारियों सर्वश्री मोहन कृष्ण शुक्ला, कन्हैया पाटीदार, पंकज पोरवाल, अरविंद पोरवाल, मीनेश कसेरा आदि ने संबोधित किया. सभा का संचालन रामदेव सायडीवाल ने किया और अंत में नवीन मोदी ने सभी संबंधितों को धन्यवाद दिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बिजनोल में कुलदेवता श्री भेरुजी बावसी-बाबा रामदेव जी भव्य मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य प्रगति पर : 'भामाशाह' श्रीमती नर्मदादेवी जोशी की सेवा भावना की प्रशंसा