इंदौर : व्यापारी पर चाकू से हमला कर 10 लाख रुपये लूटे...
📅 25 December 2022, 02:23 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर : (भूपेंद्र नामदेव) छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक लोहा व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल व्यापारी का नाम शाहनवाज पिता अरशद खान निवासी श्याम नगर माणिकबाग है। व्यापारी की हाथीपाला पर लोहे की दुकान है। दुकान बंद कर घर जाते समय ये घटना हुई।
खास बात ये की आज ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बदमाशों ओर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स को मैदान में तैनात किया है ओर जो वाहवाही लूटने ले लिए हजारों आमजनों के चालन बना चुके है और दूसरी तरफ बदमाश अपना काम दिखा गए ।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →