📅 Saturday, 19 September 2026 | 04:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

Indigo Airlines : दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरु से आने और जाने वाली उड़ानों को किया निरस्त : यात्री परेशान

📅 24 July 2022, 02:13 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indigo Airlines : दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरु से आने और जाने वाली उड़ानों को किया निरस्त : यात्री परेशान
Indigo Airlines : दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरु से आने और जाने वाली उड़ानों को किया निरस्त : यात्री परेशान

इंदौर : इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) द्वारा इंदौर (Indore) से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। आज भी कंपनी ने अपनी आठ उड़ानों को निरस्त कर दिया है। इनमें दिल्ली(Delhi), मुंबई (Mumbai), हैदराबाद (Hyderabad) और बैंगलुरु (Bangalore) से आने और जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने इसके लिए कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया है। उड़ानों के निरस्त होने के कारण इनमें बुकिंग (Booking) करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विमानतल (Airport) से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इंदौर आकर 12.15 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान एवं दोपहर 2.55 बजे बैंगलुरु से इंदौर आकर 3.25 बजे वापस बैंगलुरु जाने वाली उड़ान जहां निरस्त की गई, वहीं शाम 4.10 बजे मुंबई से इंदौर आकर 4.45 बजे हैदराबाद जाने और रात 8.25 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर रात 9 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट निरस्त हुई। उड़ानों को निरस्त करने के लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की कमी के कारण कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किया है। इन आठ उड़ानों के निरस्त होने के कारण इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें