📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

संस्था का आर्दश कार्य : ब्रह्मलीन श्री मुन्नालाल जोशी के जन्मोत्सव पर पौधारोपण कर गोसेवा की

📅 17 June 2021, 01:30 AM ✍️ पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संस्था का आर्दश कार्य : ब्रह्मलीन श्री मुन्नालाल जोशी के जन्मोत्सव पर पौधारोपण कर गोसेवा की
संस्था का आर्दश कार्य : ब्रह्मलीन श्री मुन्नालाल जोशी के जन्मोत्सव पर पौधारोपण कर गोसेवा की

इंदौर. संस्था ब्राह्मण परिवार ने मदृभाषी, हरफन मौला ब्रह्मलीन श्री मुन्नालाल जोशी के जन्मोत्सव पर्व पर उनकी याद में त्रिवेणी फलदार पौधे एवं पीपल, इमली, बड़, आम आदि पौधे का पौधारोपण कर उनको याद किया. पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर के मीडिया प्रभारी के दायित्व को नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए हर बार अपनी मधुर मुस्कान से सबको अपना बनाने में माहिर का जन्मोत्सव के दौरान संस्था ब्राह्मण परिवार ने उनकी याद में त्रिवेणी पौधारोपण कर उनकी यादों को संवारने का कार्य किया तथा संस्था अध्यक्ष श्री महेश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि कुम्हार खाड़ी मुक्तिधाम पर श्री ब्रह्मलीन श्री मुन्नालाल जी जोशी (ग्राम. तासोल) के जन्मोत्सव पर्व पर त्रिवेणी पौधे का पौधारोपण करने का एक मात्र कारण यहां है कि पीपल नीम और बड़ पौधे यह बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए मानव जीवन में एक त्रिवेणी पौधारोपरण जरूर करना चाहिए. संस्था ने मुक्तिधाम स्थित गौशाला में गौसेवा की गई, इस मौके पर महेश जोशी, कैलाश पालीवाल, सुरेश दवे, पुष्पेंद्र पालीवाल, सार्थक जोशी विशाल पुरोहित आदि मौजूद थे. संस्था का एकमात्र उद्ेश्य है कि फलदार पौधे रोपे जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ पशु-पक्षियों को शुद्व ऑक्सीजन मिल सकें. संस्था ने सभी शहर वासियों से अपील की है कि परिवार में कम से कम एक सदस्य को अपने-आस-पास एक पौधा जरूर लगाना चाहिए.

ब्रह्मलीन श्री मुन्नालाल जोशी के जन्मोत्सव पर पौधारोपण कर गोसेवा की

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क-...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें