📅 Saturday, 19 September 2026 | 01:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

प्रॉपर्टी टैक्स के दंड में की गई भारी वृद्धि अव्यवहारिक : कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध करेगी

📅 27 April 2022, 12:27 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रॉपर्टी टैक्स के दंड में की गई भारी वृद्धि अव्यवहारिक : कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध करेगी
प्रॉपर्टी टैक्स के दंड में की गई भारी वृद्धि अव्यवहारिक : कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध करेगी

सरकार का तुगलकी फरमान प्रॉपर्टी टैक्स देना होगा डबल

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रवक्ता शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर संजय बाकलीवाल मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के उस नगर पालिका अधिनियम की धारा 136 में किए गए संशोधन का आदेश के लागू करने का सोच रही है. हम उसका विरोध करते है, जिसमे यदि उपभोक्ता किसी कारणवश प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करता तो उससे दुगना टैक्स एवं 15 प्रतिशत दंड अलग से लिए जाने का आदेश जारी किया है.

बाकलीवाल ने कहा कि पहले ही जनता महंगाई से त्रस्त है, आसमान छूती महंगाई से गरीबों एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के घर के बजट लगातार बिगड़ रहे हैं. पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई की सकल दर 15 प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुकी हैं. पिछले दो साल कोरोना कॉल होने के कारण जनता पर परेशानियों का बोझ पहले ही कई गुना बढ़ चुका हैं. ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर जनता का जीना दूभर कर रही हैं. कांग्रेस पार्टी इसका जोरदार रूप से विरोध करती हैं.

बाकलीवाल ने कहा कि यह अधिनियम संशोधन जो की पूरी तरह से व्यवहारिक है. उसे लागू किया तो कांग्रेस पार्टी इसे लागू नहीं होने देगी जनता के साथ जनता के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर ऐसे किसी भी तुगलकी फरमान का जोरदार विरोध करेगी.े बाकलीवाल ने भाजपा सरकार एवं नगर निगम को चेतावनी दी है कि ऐसे तुगलकी फरमान जो जनता के अहित में हो और उसके कारण जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा हो, इसे किसी भी तरह से लागू न किया जाए. अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध करेगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें