📅 Sunday, 25 October 2026 | 10:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

नगर निगम के लंबित मामलों पर होगी उच्च स्तरीय बैठक

📅 03 November 2025, 01:29 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नगर निगम के लंबित मामलों पर होगी उच्च स्तरीय बैठक
नगर निगम के लंबित मामलों पर होगी उच्च स्तरीय बैठक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

इंदौर. नगर पालिक निगम से जुड़े लंबित मामलों और शहर के प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को सिटी बस कार्यालय सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ विभाग के एसीएस संजय दुबे भी मौजूद रहेंगे। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवरों के आसपास यातायात और नागरिकों को हो रही परेशानियों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाएंगे ताकि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाला जा सके।

बैठक से शहर के विकास कार्यों में गति लाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें