शनिवार से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में चार दिन और जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर में लगातार पांच दिन अवकाश रहेगा...!
📅 21 October 2023, 12:33 AM
•
✍️ sunil paliwal-Anil paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
न्यायालयों में अवकाशों का दौर...
इन्दौर :
इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया है कि शनिवार से मंगलवार तक लगातार चार दिन जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अवकाश रहेगा। 21 को तृतीय-शनिवार, 22 को रविवार, 23 को महानवमी और 24 को दशहरा (विजयादशमी) के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला व सत्र न्यायालयों में अवकाश रहेगा.
गोपाल कचोलिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि जिला व सत्र न्यायालय, इन्दौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में दशहरे के दूसरे दिन 25/10/2023 को स्थानीय अवकाश रहेगा। लेकिन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ - इन्दौर में दशहरे के दूसरे दिन अवकाश नहीं रहेगा और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 25/10/2023 को कामकाज होगा।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा में पधारने हेतु आग्रह: मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से श्री मनीष शर्मा की आत्मीय भेंट
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु बागोरा का आकस्मिक निधन : अंतिम यात्रा कल