📅 Saturday, 19 September 2026 | 03:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड के सामने रेस्टारेंट में लगी आग, देखे वीडियो

📅 27 September 2022, 10:55 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड के सामने रेस्टारेंट में लगी आग, देखे वीडियो
इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड के सामने रेस्टारेंट में लगी आग, देखे वीडियो

गंगवाल बस स्टैंड के सामने एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर आग लग गई। घटना से रेस्टोरेंट में रखा सामान जल गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुआं नजर आ रहा था। फायर कंट्रोल रूम के मुताबिक गंगवाल बस स्टैंड के सामने स्थित श्रीजी भोजनालय में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर दमकल भेजी गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही लपटें नजर आ रही थीं।

Video

राहगीर भी रूककर घटना का वीडियो बनाने लगे, जिसके कारण सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। करीब पांच हजार लीट पानी आग बुझाने के लिए डाला गया। घटना में रेस्टोरेंट का सामान, फर्नीचर आदि सभी कुछ जल गया। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आग की चपेट में आसपास की दुकानें भी आ गई, हालांकि उनमें अधिक नुकसान नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर दुकानें खाली कर ली गई थी। बताया जाता है कि आग लगी देख आसपास के लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें