📅 Friday, 18 September 2026 | 06:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,070 🥈 चांदी (1kg): ₹247,800 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के हर अतिथि की कोरोना जांच की जाए : इंदौर में चार और मरीज मिलने से खतरा बढा : विधायक संजय शुक्ला

📅 01 January 2023, 02:43 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के हर अतिथि की कोरोना जांच की जाए : इंदौर में चार और मरीज मिलने से खतरा बढा : विधायक संजय शुक्ला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के हर अतिथि की कोरोना जांच की जाए : इंदौर में चार और मरीज मिलने से खतरा बढा : विधायक संजय शुक्ला

इंदौर :

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेशों से आ रहे हर नागरिक की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराई जाएं। 

शुक्ला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इंदौर में कोरोना के संक्रमण से पीड़ित 4 नए मरीज मिलने के साथ ही इंदौर में खतरा बढ़ गया है। पहले भी जो कोरोना का संक्रमण इंदौर सहित पूरे देश में फैला था तो वह विदेश से आए नागरिकों के कारण ही फैला था। अब एक बार फिर वैसी ही स्थिति बन रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम इतिहास को दोहराने से रोके।

शुक्ला ने कहा कि इंदौर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे, सभी अतिथियों की कोरोना वायरस की जांच की जाएं। इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी जाए। इंदौर शहर और मध्य प्रदेश के हित में सरकार को यह कदम उठाना चाहिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें